{"_id":"5bcb80e5bdec22722526cc97","slug":"181540063461-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर विद्युत तार टूटने से मची भगदड, नगर निवासी देवेंद्र को लगा करंट।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर विद्युत तार टूटने से मची भगदड, नगर निवासी देवेंद्र को लगा करंट।
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में विद्युत पोल न लगने के कारण विद्युत लाइन को लोगों ने बल्ली पर बांधा हुआ है। बल्ली पर बंधा तार टूटने से भगदड़ मच गई। बड़ा हादसा होते टल गया। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा काट वहा पर नया विद्युत पोल लगवाने की मांग की।
विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों की जर्जर हाल बिजली की लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। आए दिन जर्जर हाल लाइनें टूट दुर्घटनाओं को न्योता देती रहती है। इसके बावजूद लाइनों को नहीं बदलवाया जा रहा है। शायद बिजली विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार हैं। नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में विद्युत विभाग ने विद्युत पोल नहीं लगा रखा है। इस कारण मोहल्ले के लोगों ने मार्ग किनारे बल्ली लगाकर विद्युत तारों को बांध रखा है और तार मार्ग पर नीचे लटके हैं।
शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे विद्युत तार टूटकर मार्ग बीच गिर गया। तार टूटने के चलते वहा से गुजर रहा मोहल्लावासी देवेंद्र तार की चपेट में आने से घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों में देवेंद्र के घायल होने से हड़कंप मच गया। लोगों ने घायल को उठाकर चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद आक्रोशित लोग मोहल्ले में एकत्र हो गए और लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि लंबे समय से मांग करने के बाद भी विद्युत विभाग ने मोहल्ले में पोल नहीं लगाया। इससे घटना घटित हुई है। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा काटा और विभाग से नया पोल लगवाने की मांग की। समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सुनील, मुनेश, कंवर पाल, बबली, जयबीर, पीतम, सोहन, नवीन, सतबीर, वकीला, संतोष आदि रहे।