{"_id":"5baf6ca6867a557f365c33e4","slug":"181538223270-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते वक्त देवहा नदी में डूबा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते वक्त देवहा नदी में डूबा किशोर, मौत
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाते वक्त देवहा नदी में डूबाकर किशोर की मौत
गोताखोरों की मदद से निकाला शव, सुनगढ़ी के भगा मोहम्मदगंज गांव में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। देवहा नदी में नहाते वक्त एक किशोर डूब गया। काफी तलाशने के बाद उसका शव गोताखोरों की मदद से कुछ ही दूरी पर नदी से निकाला जा सका। परिवारवालों के कार्रवाई से इनकार करने पर सुनगढ़ी पुलिस ने शव पंचनामा भरकर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे को लेकर देवहा नदी घाट पर हड़कंप मचा रहा।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज गांव निवासी रामेश्वर लोधी मजदूरी करते हैं। उनका 17 वर्षीय पुत्र मुनीश कुमार शुक्रवार शाम को भैंस चराने के लिए देवहा नदी किनारे गया था। गांव के अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। इस बीच मुनीश नहाने के लिए देवहा नदी में उतर गया। पानी का बहाव अधिक होने की वजह से गहराई में पहुंचते ही किशोर डूब गया। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर एसडीएम अमरिया राकेश कुमार, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल मौके पर पहुंच गए। परिवारीजन व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद नदी में किशोर को तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंधेरा होने पर रेस्क्यू भी नहीं हो सका। शनिवार सुबह दुबारा परिवार वाले व सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई। कुछ ही दूरी पर देवहा नदी से मुनीश का शव बरामद हुआ। इसके बाद से परिवार में चीखपुकार मच गई है। मां वेद कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार उसको ढांढस बंधाने में जुटे रहे। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि परिवारीजन कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे। इस पर शव पंचनामा भरकर बिना पीएम कराए उनके सुपुर्द कर दिया है।