फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पॉलिथीन बंदी के दूसरे दिन चली आंख मिचौली

पॉलिथीन बंदी के दूसरे दिन चली आंख मिचौली

Mon, 16 Jul 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन बंदी के दूसरे दिन चली आंख मिचौली
17पीबीटीपी-4,5,6,7,19
विज्ञापन

कागजों में घुटता रहा पॉलिथीन प्रतिबंध
ठेले से लेकर दुकानों तक पॉलिथीन में होती रही खरीद-फरोख्त
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पॉलिथीन और प्लास्टिक से बने गिलास, प्लेट और कटोरी आदि की बंदी के दूसरे दिन बाजार में दुकानदार प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों से आंख चुराकर पॉलिथीन का प्रयोग करते रहे। प्रशासन भी पॉलिथीन की रोकथाम को छापेमारी में लगा रहा। कुछ सजग शहरवासियों को छोड़ दें तो सभी ने पॉलिथीन में जमकर खरीदारी की। सब्जी के ठेलों से लेकर शोरूम तक धड़ल्ले से चोरी छिपे पॉलिथीन का उपयोग होता दिखा। भले ही सरकार ने रविवार से पॉलिथीन मुक्त प्रदेश बनाने का शासनादेश जारी कर दिया है, लेकिन दूसरे दिन यानी सोमवार को भी पॉलिथीन प्रतिबंध का असर दिखाई नहीं दिया।
000
पूरनपुर और बीसलपुर में बेअसर दिखा आदेश
पॉलिथीन प्रतिबंध का असर पूरनपुर और बीसलपुर में बेअसर दिखाई दिया। पूननपुर में स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के समीप फल विक्रेता पॉलिथीन का प्रयोग करते देखे गए। एसडीएम जेपी चौहान ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी को तहसीलदार आशुतोष कुमार और नायब तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। बीसलपुर में दुकानदार आदेशों को धज्जियां उड़ाते दिखे। दूसरी दिन सोमवार को पुरानी सब्जी मंडी, बाजार कटरा, ईदगाह चौराहा, बारह पत्थर चौराहा, बस स्टैंड मार्केट, मेन मार्केट और स्टेशन रोड आदि इलाकों में पॉलिथीन का प्रचलन पहले की तरह देखा गया। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि आज अधिकारियों को भेजकर छापामारी की जाएगी।
विज्ञापन

000
पॉलिथीन प्रतिबंध से बढ़ी कालाबाजारी
पॉलिथीन हो या अन्य कोई भी चीज सरकार जब भी किसी चीज पर प्रतिबंध लगाती है, तो कुछ दिन तक उसके दाम बढ़ जाते है और बाजार में कालाबाजारी शुरू हो जाती है। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद भी शहर में कुछ ऐसा ही हो रहा है। कई दुकानदार मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे। स्टॉक में बची पॉलिथीन लुकाछिपी तरीके से महंगे दाम में बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
कपड़े से बने थैलों की डिमांड बढ़ी
पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद कपड़े से बने थैलों की डिमांड बढ़ने लगी है। चाट-टिक्की, जूस, सब्जी, फल आदि का ठेला लगाने वाले कागज के पैकेट और कपड़ों के थैले महंगे होने के बाद भी उनमें सामान देने में ही अपनी भलाई समझ रहे है। पॉलिथीन का कारोबार करने वालों की मानें तो कपड़ों से बने थैलों की डिमांड रविवार के मुकाबले सोमवार को कई गुना ज्यादा रही। पॉलिथीन 120 रुपये और कपड़े के थैलों की कीमत में पचास रुपये किलो का अंतर बताया जा रहा है।
0000
दुकानदार रहे एलर्ट
रविवार को सरकारी विभागों की छुट्टी होने के बाद सोमवार को पॉलिथीन अभियान को लेकर व्यापारी एलर्ट रहे। सुबह में चोरी छिपी पॉलिथीन में ग्राहकों को सामान दिया गया और दोपहर बाद कपड़ों से बने थैले दुकानों पर रखे ध्यान दिए। थर्माकोल से बने गिलास, प्लेट व कटोरी आदि का कारोबार करने वाले व्यापारी अभियान के डर से माल समेटते दिखे।
0000
फूड विभाग ने की छापेमारी
शासन के निर्देश के अनुपालन में जिला अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद, सुभाष बाबू यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, राम मिलन राणा आदि ने शहर की जेपी रोड स्थित, गौहनियां चौराहे आदि स्थानों पर दुकानों पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान बाजार में भगदड़ की स्थिति रही। ठेलों पर पॉलिथीन मिलने पर चेतावनी दी गई, वहीं बाजार में पॉलिथीन को लेकर किराना को दुकानों आदि पर छापामारी कर तलाशी ली गई। कुछ किराना की दुकानों पर पॉलिथीन मिलने पर टीम ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
0000
17पीबीटीपी-8
फल विक्रेता नरायन लाल ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने की जानकारी के बाद कपड़े के थैलों का उपयोग किया जा रहा है। आमदनी पर काफ फर्क पड़ा है। अखबार के पैकेट में फल देने का उचित नहीं बनता।
0000
17पीबीटीपी-9
गौहनिया चौराहे के पास रहने वाले रामगोपाल कश्यप ने सरकार के पॉलिथीन प्रतिबंध के फैसले को ठीक बताते हुए कहा कि सरकार को यह सख्ती पहले ही दिखानी चाहिए थी। पॉलिथीन पर प्रतिबंध से वायु प्रदूषण घट जाएगा।
0000
17पीबीटीपी-10
किराना व्यापारी वीर सिंह ने कहा की पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद उन्होंने दुकान पर आने वाले उपभोक्ताओं को कागज व कपड़ों से बने थैलों में सामान देना शुरू कर दिया है। इसी तरह सख्ती रही तो देश जल्द ही पॉलिथीन मुक्त हो जाएगा।

0000
पॉलिथीन मुक्त करने का दिया संदेश
स्वच्छता अभियान के तहत मोहम्मद शमसुल हसन खां पब्लिक स्कूल को पॉलिथीन मुक्त घोषित किया गया। अभियान के तहत कूड़ादान बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें साइदा शम्सी, अर्सलान का पुरस्कृत किया गया। सानिया, राबिया, सलमान के हाथों से बनाए गए कूड़ेदान सराहे गए। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास है। उन्होंने स्वच्छ रहने व समाज को स्वस्थ्य रखने हेतु स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कैसर जहां ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास स्वच्छ वातावरण रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नाजिया, मुन्ने खां, समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed