फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में सीखी राजनीति - सतपाल

चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में सीखी राजनीति - सतपाल

Thu, 07 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में सीखी राजनीति - सतपाल
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक ने कहा कि नैतिकता और सिद्धांतों की राजनीति के दिन चले गए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में राजनीति का पाठ पढ़ा और उसका पालन कर रहे हैं।
बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक बुधवार को खेकड़ा नगर में शिक्षक नेता गजे सिंह दहामा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बडे़ पद से कुछ नहीं होता, अच्छे कर्मों से होता है। बडे़ पद वाले जेल में पडे़ हों तो ऐसे पदों का क्या लाभ है। उन्होंने कहा कि पद नहीं कर्म से इंसान बड़ा होता है। जीवन में नैतिकता का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह के चरणों में बैठकर राजनीति का पाठ पढ़ा है। उनसे सिद्धांतों की राजनीति सीखी है। उनके सिखाए पाठ को पढ़ते आ रहे हैं । उसी पर अमल कर रहे हैं। अब वो राजनीति नहीं रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम कितने भी बडे़ पद पर हो, लेकिन दुख सुख के साथियों को नहीं छोड़ सकते हैं। कोई भी कैसा वक्त जीवन में आया हो शिक्षक नेता गजे सिंह दहामा मेरे साथ बने रहे। जब मुझे पता चला कि वो गंभीर बीमार हैं तो तमाम व्यस्तता के बाद भी मुझसे रहा नहीं गया। मैं इनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा, वीव टेक्स ओवरसीज के मालिक योगेंद्र जैन, मोरटा सहकारी समिति के चेयरमैन हरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोच राजपाल सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, जाट महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, इंद्रपाल सिंह हिसावदा, जयकरण सिंह, संजीव यादव, प्रमेंद्र धामा, बलधारी सिंह, भोपाल सिंह, नरेश कौशिक, श्रीयांस जैन, मनोज धामा, महेंद्र पाल बाबूजी, ब्रह्म पाल सिंह सभासद, संजय धामा, तेजपाल चेयरमैन, विनोद गुप्ता, हरख्याल सिंह धामा, भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, अश्विनी प्रभाकर, राकेश जैन बोदी, विकास धामा, सूरज धामा, अनुज धामा, ब्रजपाल सिंह आदि शामिल रहे।

कड़ी सुरक्षा रही
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने गजे सिंह दहामा के आवास को छावनी में बदल दिया। आस पास की छतों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, एसडीएम आशीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा थाना प्रभारी एसपी सिंह समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


संगीन के साथ सलामी पर बिफरे गवर्नर के गार्ड
बिहार के राज्यपाल को गार्ड ऑफ आनर देते समय यूपी पुलिस की बटालियन ने बंदूक पर संगीन लगा रखी थी। इस पर महामहिम की सुरक्षा में तैनात ब्लैक कैट कमांडों बिफर गए। उन्होंने पास खडे़ एसपी बागपत से भी इसका विरोध जताया। हालांकि जवानों का कहना था कि उन्होंने सीएम योगी आदित्य नाथ को भी इसी प्रकार सलामी दी है। वह सदैव संगीन के साथ ही सलामी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed