फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गोमती उदगम स्थल से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

गोमती उदगम स्थल से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Thu, 12 Apr 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
गोमती उदगम स्थल से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
12 पीबीटीपी 24
विज्ञापन


गोमती नदी उद्गम स्थल से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
डीएम के निर्देश पर भी नहीं चले टाइगर सफारी वाहन

अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। गोमती नदी की अविरल धारा बहाने के लिए जहां खुदाई का काम चल रहा है, वहीं बृहस्पतिवार से उद्गम स्थल से रोडवेज बस सेवा भी शुरू कर दी गई। लेकिन डीएम के निर्देश के बाद भी टाइगर सफारी वाहनों का संचालन शुरू नहीं कराया गया है।
गोमती नदी के उद्गम स्थल से अविरल धारा बहाने की कवायद पिछले दिनों शुरू हुई थी। इसमें दो अप्रैल को श्रमदान के साथ खुदाई कार्य शुरू हुआ था। इस मौके पर डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने उद्गम स्थल रोडवेज बस एवं टाइगर सफारी वाहन चलाने की घोषणा कर संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश भी दिए थे। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार से रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। गभिया सहराई से माधोटांडा होते हुए दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस दोपहर दो बजे गोमती उद्गम स्थल पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद बस आगे रवाना हो गई। रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने डीएम के प्रयासों की सराहना की है। वहीं दूसरी और डीएम के निर्देश के बाद भी अब तक टाइगर सफारी वाहन उद्गम स्थल नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

000000
आज गोमती नदी के उद्गम स्थल पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पीलीभीत पहुंच रहे हैं। दोपहर को 12.45 बजे वह गोमती नदी के उद्गम स्थल पहुंचकर नदी की अविरल धारा बहाने को चल रहे खुदाई एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर एसडीएम कलीनगर ने बृहस्पतिवार को उद्गम स्थल पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed