{"_id":"5a7611bc4f1c1ba0268b824f","slug":"181517687228-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा के लोगों का तहसील मे प्रदर्शन, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा के लोगों का तहसील मे प्रदर्शन, धरना
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
तहसील क्षेत्र केे ग्राम काठा के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर तहसील में धरना दिया। उन्होंने कहा गांव की राशन की दुकान को निरस्त कर फिर से दुकान का आवंटन कराने की मांग की।
खेकड़ा तहसील में शनिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम काठा के महिला और पुरुष तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने तहसील में धरना प्रदर्शन कर कहा कि गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन में धांधली की । इसमें आवंटन के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मिलीभगत कर दूसरे व्यक्ति को सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन कर दिया। जबकि अधिकारियों ने दुकान आवंटन के दौरान ग्रामीणों के पक्ष विपक्ष में हाथ उठवाकर कराई गिनती को अधूरा छोड़कर ही दुकान का आवंटन करा दिया। और जिसके नाम दुकान का आवंटन किया, उसके पक्ष में वहां मौजूद छोटे बच्चों के हाथ उठवाकर उनकी भी गिनती कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें मौके पर डराया गया। उन्होंने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को ज्ञापन सौंप दुुकान के आवंटन को निरस्त कराकर फिर से निष्पक्ष ढंग से दुकान आवंटन की प्रक्रिया कराने की मांग की। इस दौरान राजबीरी, ओमवती, आरती, अनवरी, शकीला, संतोष, हसीना, सोनू, जाकिर, सुमित, मोहसिन आदि रहे।