फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बस-ट्रक में भिड़ंत में हिमाचल के युवक की मौत

बस-ट्रक में भिड़ंत में हिमाचल के युवक की मौत

Mon, 20 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बस-ट्रक में भिड़ंत में हिमाचल के युवक की मौत
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। नेपाल से शिमला जा रही बस और ट्रक की असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप रविवार रात भिड़ंत में शिमला निवासी 28 वर्षीय बस यात्री कुलदीप की मौत हो गई। जबकि बारह बस यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में नेपाल निवासी 35 वर्षीय थाजे, तारादेव की पत्नी कमला शर्मा, चंद्र बहादुर, दुर्गादेवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक शिमला निवासी विजय शर्मा की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुलदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

बस चालक शिमला के मूढ़ाघाट ढाली निवासी विजय शर्मा ने बताया कि बस में सवारी भरकर नेपाल से शिमला के लिए रवाना हुआ था। असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सामने से आ रहे ट्रक ने तेजी और लापरवाही से दूसरी साइड मेें आकर बस को टक्कर मार दी। इससे बस यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे में बस यात्री मूढ़ाघाट थाना ढाली शिमला निवासी 28 वर्षीय कुलदीप ठाकुर की मौके पर मौत हो गई। कुलदीप शिमला में चाय की दुकान करता था। मजदूरी करने नेपाल से शिमला गए लोगों से उसकी जान पहचान हो गई थी। नेपाल के लोगों के साथ नेपाल घूमने गया था। वहां से घर को वापस हो रहा था। हादसे में नेपाल के थाना रूकम निवासी तारादेव की पत्नी 35 वर्षीय कमला देवी, 35 वर्षीय थाने कनगर, भोले राय, नेपाल के खैरापुर निवासी चालिस वर्षीय मीरमाला, इसी गांव के 60 वर्षीय दलजीत, शिमला निवासी 29 वर्षीय विनय, नेपाल के रूकम निवासी बीस वर्षीय नर बहादुर, नेपाल के सालियाना निवासी 21 वर्षीय दुर्गाराम, रूकम नेपाल निवासी तीस वर्षीय चंद्रा बहादुर, नेपाल के फतेपुर निवासी 31 वर्षीय तिलकारी, नेपाल के धर्मकाल फरूला निवासी 18 वर्षीय लोकेंद्र, नेपाल के ही गैवरी बलियान निवासी 50 वर्षीय कुल्लेकौर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से खिसक गया। पुलिस ने विजय शर्मा की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुलदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed