{"_id":"59c415f34f1c1be4738b5e9b","slug":"181506022899-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्त मंदिरों में पूजा करने में जुटे, मंदिर सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्त मंदिरों में पूजा करने में जुटे, मंदिर सजे
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को नवरात्र शुरू होने पर नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों को श्रद्धालुओं ने सजाया। रंग बिरंगी झालरों के बीच मंदिरों की भव्यता अलग ही दिखाई देती है। सुबह को चार बजे से ही मंदिरों में भीड़ लगनी शुरू हो गई। मां दुर्गे के जयघोष के साथ भक्त मंदिरों में पूजा करने में जुटे हैं। इसके साथ मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी चल रहा है। भक्तों ने मंदिरों में किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यापक बंदोबस्त किए हैं। साथ ही महिलाएं अपने घरों में मां दुर्गे के स्वरूप रूपी सांझी मां की मूर्ति लगा पूजा अर्चना में जुटी है। दिन एवं रात्रि के समय नगर के मोहल्ला औरंगाबाद शिव मंदिर, रामपुर स्थित सदा शिव शक्ति मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, बाबा काले सिंह मंदिर, शिव मंदिर रटौल, मां मंशा देवी मंदिर बड़ा गांव आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है।