फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसपी साहब, ऐसे तो सिर्फ राजस्व बढ़ रहा नहीं बदल रही तस्वीर!

एसपी साहब, ऐसे तो सिर्फ राजस्व बढ़ रहा नहीं बदल रही तस्वीर!

Sat, 19 Aug 2017 06:51 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
एसपी साहब, ऐसे तो सिर्फ राजस्व बढ़ रहा नहीं बदल रही तस्वीर!
पीलीभीत। माना जा रहा था कि पुलिस की सख्ती के बाद यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसेगा। लोग नियमों का पालन करेंगे जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एसपी के निर्देश पर कराई जा रही चेकिंग में अगस्त के अठारह दिनों में 4081 चालान कर 863800 रुपये (आठ लाख तिरसठ हजार आठ सौ रुपये) वसूल किये गए।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट से लेकर चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म और सीट बेल्ट की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्ती से चेकिंग अभियान की शुरुआत की। इससे चालान और जुर्माना वसूली में इजाफा हुआ, लेकिन नियम पालन कराने की मंशा जस की तस रह गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों को नियमों की सीख नहीं दी जा सकी है। यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर सड़कों पर हालात नहीं बदले हैं।
विज्ञापन

000
पुलिसकर्मी भी कर रहे नियमों की अनदेखी
पिछले दिनों तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा ने भी इसको लेकर पहल की थी। कार्रवाई की शुरुआत पुलिसकर्मियों से की गई। पीआरओ से चेकिंग कराकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहनना शुरू किया लेकिन उनके तबादले के बाद अब दोबारा स्थिति जस की तस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वकीलों के विरोध का पड़ा असर
एसपी कलानिधि नैथानी के अभियान की शुरुआत तो काफी सख्ती से हुई। पिछले दिनों नकटादाना चौराहा पर एक अधिवक्ता का चालान करने के दौरान हुए विवाद के बाद जजी परिसर में वकीलों के विरोध से मामला ठंडा हो गया। अधिवक्ताओं ने बार जजी परिसर में पुलिसकर्मियों की चेकिंग कर चालान किया। इससे खाकी की काफी फजीहत हुई। इसी के बाद से सड़कों पर भी चेकिंग करने उतरी पुलिस बैकफुट पर आ गई। अभियान औपचारिकता में सिमट कर रह गया।


अगस्त के 18 दिन में हुई पुलिस कार्रवाई
दिनांक चालान वसूला गया जुर्माना
01/08/2017 114 26,700 (रुपये में)
02/08/2017 30 42,000
03/08/2017 82 71,650
04/08/2017 147 98,550
05/08/2017 405 87,250
06/08/2017 330 80,700
07/08/2017 147 29,400
08/08/2017 316 87,400
09/08/2017 345 64,600
10/08/2017 268 57,000
11/08/2017 79 17,600
12/08/2017 197 43,900
13/08/2017 227 53,500
14/08/2017 213 47,600
15/08/2017 44 9,200
16/08/2017 25 6,500
17/08/2017 107 17,900
18/08/2017 123 28,200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed