फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूरनपुर मंडी समिति का होगा आधुनिकीकरण

पूरनपुर मंडी समिति का होगा आधुनिकीकरण

Tue, 05 Feb 2019 11:33 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति का होगा आधुनिकीकरण
पीलीभीत। मंडी समिति का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसमें सोलर पावर प्लांट लगेगा। पेयजल व्यवस्था बेहतर करने को एक ओवरहैड टैंक बनाया जाएगा। किसान सेवा केंद्र भी खोला जाएगा। किसानों के खेतों की मिट्टी परीक्षण को लैब की स्थापना होगी। मंडी आधुनिकीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शीघ्र ही प्रस्ताव स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव सहदेव सिंह ने बताया कि पूरनपुर सहित प्रदेश की 26 मंडी समितियों का आधुनिकीकरण होना है। इसको लेकर शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव को भेज दिया गया है। स्वीकृत मिलने पर शीघ्र ही आधुनिकीकरण को लेकर कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आधुनिकीकरण में मंडी समिति में सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। इससे कार्यालय की प्रकाश व्यवस्था के अलावा स्ट्रीट लाइट भी इसी से जलेगी। फायर हाईड्रेेंट सिस्टम लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे, टिकर बोर्ड एवं साइनेज, पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। स्वागत कक्ष, सहायता पटल, पराग, अमूल का बूथ, चिकित्सक की व्यवस्था, चार लोगों के ठहरने को डॉरमेंट्री रूम, पचास लोगों के बैठने का मीटिंग हॉल, किसान बाजार में दुकानों के आगे टाइल्स लगवाई जाएगी। पेयजल सप्लाई बेहतर करने को एक ओवरहैड टैंक, पांच वाटर स्टैंड पोस्ट, किसान बाजार में बारह दुकानों का निर्माण होगा। कार्यालय भवन, आवासीय कॉलोनी, दुकानों, गोदामों, बाउंड्रीवाल की मरम्मत, रंगाई-पुताई होगी। सचिव और विपणन निरीक्षक कक्ष में एसी लगेगी। किसान सेवा केंद्र खुलेगा और मिट्टी परीक्षण को लैब होगी। पूरी मंडी परिसर में संपर्क और प्रचार का साउंड सिस्टम लगेगा। नोट गिनने और जांचने की मशीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed