{"_id":"5c446fdebdec2273a1355579","slug":"171547988958-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल कैंप में बनेंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल कैंप में बनेंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड
Sun, 20 Jan 2019 06:25 PM IST
Prashant Singh
अमर उजाला पीलीभीत
अमर उजाला पीलीभीत
Published by: Prashant Singh
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थय विभाग की ओर से 21 से 31 जनवरी तक ब्लॉक व तहसील क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
गरीबों को पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले में 23 सितंबर को शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड अभी सिर्फ जिला और महिला अस्पताल में बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी स्वास्थय केंद्र पर गोल्डन कार्ड बनाने की व्यवस्था न होने के कारण लाभार्थियों को जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कहीं उनका सूची में नाम गायब रहता है तो कहीं उनको प्रधानमंत्री की चिट्ठी नहीं मिलती। ऐसी तमाम समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक व तहसील स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। जिला समन्वयक डॉ. अटल मणि शुक्ला ने बताया कि 21 जनवरी को न्यूरिया, 22 जनवरी को बीसलपुर, 23 जनवरी को बरखेड़ा, 24 जनवरी को पूरनपुर, 28 जनवरी को बिलसंडा, 29 को ललौरीखेड़ा, 30 जनवरी को न्यूरिया और 23 को दोबारा ललौरीखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाया जाएगा। लाभार्थी 30 रुपये शुल्क देकर जनसेवा केंद्र पर भी गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।