फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चिंतन कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत: एसपी

चिंतन कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत: एसपी

Sat, 22 Dec 2018 10:59 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Published by: zaidi saba Updated Sat, 22 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
चिंतन कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत: एसपी
ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सकरिया में हुआ अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सकरिया में हुआ। इसमें महिलाओं और युवतियों को मिले संवैधानिक अधिकारों की जहां मौजूद छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई, वहीं उन्हें इन अधिकारी को पाने के लिए दी गई व्यवस्थाओं का भी जिक्र किया गया। सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने महिलाओं के शिक्षित होने और अपने अधिकार को लेकर जागरूक होने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने अपराजिता के माध्यम से देश में महिलाओं को सम्मान और उनका अधिकार दिलाने के लिए चलाई जा रही मुहिम की खुले कंठ से सराहाना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब पुरुषों सेे पीछे नहीं हैं। उनको बराबर का हक है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं आरक्षण दिया है। कई विभागों में अब महिलाओं की संख्या खासी है, लेकिन अफसोस इस बात का भी है कि 70 साल बाद अब भी महिला सशक्तीकरण, उत्थान की बात करनी पड़ रही है। कानून बना दिया। पालन नहीं हो पा रहा है। जागरूकता और शिक्षा की कमी को लेकर युवतियां दहेज आदि के मामलों का विरोध नहीं कर पा रही हैं। इसके लिए बालिकाओं को शिक्षित होने के साथ सशक्त बन कर आगे आने होगा। वो दिन दूर नहीं है, जब लड़कियां लड़कों से आगे होंगी। जागरूक और शिक्षित होने पर अधिकारों के लिए आसानी से लड़ा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं के चार रूप, मां, बहन, बेटी, पत्नी की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को जागरूक होने का मौका मिला है।
विज्ञापन

एंटी रोमियो प्रभारी परमजीत कौर ने कहा कि महिला पर दो परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी होती है। शिक्षित होने के साथ अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। आसपास की नारियों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता को लेकर अमर उजाला की सदैव अच्छी पहल रहती है। महिलाओं को जागरूक करने की इस पहल की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर 1090 और 181 की विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा ने महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी और कहा कि अधिकारों के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। ईशर अकादमी के प्रशासक हरप्रीत सिंह और प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से महिला अधिकारों की तो जानकारी मिली ही है, साथ ही यह भी सीखने को मिला है कि संकट की घड़ी में कैसे पुलिस की की सहायता ली जाए। ये कार्यक्रम आगे के लिए काफी मुफीद साबित होगा।
किरन कुमारी

अपराजिता कार्यक्रम के तहत यह भी पता चला कि छात्राओं के स्कूल आते जाते समय उनके साथ कोई हरकत न कर सके इसके लिए एंटी रोमियो टीम बनी है। मुख्य अतिथि ने भी महिलाओं को मिले संवैधानिक अधिकारों को विस्तार से बताया। पुलिस से कैसे सहायता प्राप्त करें इसकी भी जानकारी मिली।

रूपेंद्र कौर

अपराजिता कार्यक्रम के तहत शोहदों से कैसे अपनी सुरक्षा छात्राएं करें इसके जो टिप्स बताए गए इससे सभी छात्राओं को लाभ मिलेगा। साथ ही यह संदेश भी इस कार्यक्रम से मिला कि लड़कियों को जुल्म ज्यादती से डरने की जरूरत नहीं बल्कि डट कर उसका मुकाबला करने की जरूरत है।
नवदीप कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed