{"_id":"5c1d18d7bdec2257272789e2","slug":"171545410775-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के पगचिन्ह देख पूर्व प्रधान ने लगाई दौड़, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के पगचिन्ह देख पूर्व प्रधान ने लगाई दौड़, दहशत
Fri, 21 Dec 2018 10:16 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया (पीलीभीत)।
Published by: zaidi saba
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
tiger
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंची निगरानी टीम ग्रामीणों को अलर्ट कर लौटी
जंगल से दूर तहसील क्षेत्र के खेतों में शरण लिए बाघ की दस्तक अब पंडरा रामदास गांव में हुई है। जिसके बाद से ग्रामीण दहशतजदा हैं। वनकर्मियों ने पूर्व की भांति मौके पर पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली है।
पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह आबादी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत पर फसल देखने के लिए गए थे। इस बीच खेत और पास के रास्ते पर बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। यह देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए आबादी में आए और जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इस पर निगरानी टीम के प्रभारी शैलेंद्र कुमार, टीकाराम, नवी शेर मौके पर पहुंचे। टीम प्रभारी ने बताया कि बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। पगचिह्न पंडरा रामदास गांव से पंडरा किशनदास गांव हाते हुए कैलाश नदी की ओर गए हैं। ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है।