फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सपा और कांग्रेस का तहसील में धरना, प्रदर्शन

सपा और कांग्रेस का तहसील में धरना, प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस का तहसील में धरना, प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कांग्रेस के भारत बंद के चलते कांग्रेस एवं सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में खेकड़ा तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस के भारत बंद के चलते सोमवार को खेकड़ा नगर के कांग्रेस एवं सपा कार्यकर्ता सपा नेता डॉ. जितेंद्र यादव के नेतृत्व में वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील परिसर में पहले तो करीब एक घंटे तक धरना दिया। इसके बाद हंगामा प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा। सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। महंगाई के चलते जनता का बुरा हाल है। गरीब लोगों को अपने परिवार का पालन पोषण करने के लाले पड़ गए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। चारों तरफ अपराध एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला है। साथ ही किसानों के गन्ने के बकाये का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इससे किसान बर्बाद होने की कगार पर है।
विज्ञापन

उन्होंनेे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान चौधरी ब्रहम पाल सिंह सभासद, अंकुर गुर्जर, सोनू यादव बीडीसी, सुखबीर यादव, राकेश यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, शकील खान, शहजाद अंसारी, सतीश वाल्मीकि, अभिषेक यादव, राशिद अली, शौकीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed