फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   63 sugarcane centre incharge changed by lottery system

लाटरी सिस्टम से बदले गए 63 गन्ना केंद्र प्रभारी

Fri, 06 Apr 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 06 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
63 sugarcane centre incharge changed by lottery system
- फोटो : Getty

गन्ना आयुक्त के निर्देश पर गन्ना समिति क्षेत्र के सभी 63 गन्ना केंद्रों के प्रभारियों को गुरुवार को लाटरी सिस्टम से स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय यश भुस रेड्डी ने निर्देश जारी कर रखा है कि गन्ने की तौल में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पेराई सत्र में सभी केंद्र प्रभारियों को प्रत्येक पखवाड़े बाद लाटरी सिस्टम से स्थानांतरित किया जाए। गन्ना आयुक्त के इसी निर्देश के क्रम में इस गन्ना समिति क्षेत्र के सभी 63 गन्ना केंद्र प्रभारियों को गन्ना सीजन शुरू होते ही प्रत्येक पखवाड़े बाद लाटरी सिस्टम से बदला जाता है। यह पखवाड़ा चार अप्रैल को पूरा हो गया और पांच अप्रैल को डीसीओ राजेश्वर सिंह ने लाटरी सिस्टम से सभी 63 गन्ना केंद्र प्रभारियों को स्थानांतरित कर दिया है। इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार, किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम सुरेश चंद्रा, सीसीओ सेवकराम यादव, गन्नाधिकारी नीरज शुक्ला, डालमियां शुगर मिल निगोही के गन्नाधिकारी योगेंद्र शुक्ला, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा, मकसूदापुर, ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत और द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर के गन्नाधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानांतरित किए गए केंद्र प्रभारियों ने शुक्रवार को नव आवंटित क्रय केंद्रों पर ज्वाइन कर लिया है, जिसकी पुष्टि सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed