फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Sun, 01 Apr 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
बरखेड़ा/पीलीभीत।
विज्ञापन

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बजाज चीनी मिल के पास रविवार दोपहर ढाई बजे गन्ना लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में गन्ने की फांदियों में दबकर चालक किसनपुर गांव निवासी छत्रपाल (35)पुत्र लाखनलाल की मौत हो गई। जबकि साथी पिंकू ने कूदकर खुद की जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने जानकारी कर शव को कब्जे में लिया है। वहीं एक बार फिर ओवरलोडिंग जानलेवा साबित हो गई है।

क्योलड़िया (बरेली) के किसनपुर गांव निवासी छत्रपाल रविवार दोपहर को खमरिया सेंटर से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर बजाज चीनी मिल बरखेड़ा आ रहे थे। उनके साथ मौजमपुर (क्योलड़िया )निवासी पिंकू भी साथ था। दोपहर करीब ढाई बजे बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर चीनी मिल से ढाई सौ मीटर पहले ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। पिंकू ने कूदकर खुद को बचा लिया, लेकिन छत्रपाल गन्ने की फांदियों में दब गया। इसकी सूचना मिलने पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। कुछ ही दूरी पर रहने वाले छत्रपाल के ससुर नकटा मुरादाबाद निवासी आनंद कुमार भी आ गए। जेसीबी की मदद से गन्ने की फांदियां हटाकर उसमें दबे छत्रपाल को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां छत्रपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पिंकू का इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पहुंची पत्नी गीता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के सात साल का बेटा नितिन है। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर जानकारी की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed