{"_id":"5a5a63694f1c1bad3f8b4b98","slug":"171515873129-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैदासपुरी के लोगों ने बस्ती में प्रदर्शन कर सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैदासपुरी के लोगों ने बस्ती में प्रदर्शन कर सफाई की
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला रैदास पुरी के लोगों ने बस्ती में प्रदर्शन कर स्वयं सफाई की। साथ ही नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी से हस्तक्षेप पर नियमित रूप से सफाई कराने की मांग की।
शनिवार को नगर के मोहल्ला रैदास पुरी के लोग चौराहे पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा करीब एक सप्ताह से रैदासपुरी बस्ती में सफाई नहीं हो रही है। इससे मार्गों पर गंदगी के अंबार लगे हैं। नालियां गंदगी से अटी है और गंदगी से व्याप्त बदबू के चलते लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रदर्शन के साथ ही बस्ती में खुद ही सफाई की और नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान से हस्तक्षेप कर नियमित रूप से सफाई कराने की मांग कर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान धनपाल सिंह, सतपाल सिंह, कल्लू सिंह, ब्रहमानंद, लोकेश, शौकीन, राहुल, श्रीपाल, सुभाष, बाबू, राज कुमार, चमनलाल, राकेश, लक्ष्मण आदि रहे।