{"_id":"59ec8ff24f1c1bf3538b8957","slug":"171508675570-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: भाई ने चाकू मार कर ले ली भाई की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों का कत्ल: भाई ने चाकू मार कर ले ली भाई की जान
Updated Sun, 22 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत।
दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर बड़े भाई की छोटे भाई ने सिर्फ इस बात पर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी क्योंकि बड़े भाई ने उससे शराब का नशा करने पर डांट दिया था। मृतक 36 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर मनु शर्मा पत्नी और दो बच्चों के संग दीपावली की छुट्टियों में दिल्ली से यहां शहर के मोहल्ला नई बस्ती में अपने घर आए हुए थे। शनिवार रात घर में ही उनको बैंकेट हॉल संचालक छोटे भाई विशु शर्मा ने शराब के नशे में चाकू घोंपकर मार डाला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मनु शर्मा दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहां वह अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ रहते हैं। यहां शहर में उनका छोटा भाई विशु शर्मा अपनी पत्नी पिंकी और मां शशि शर्मा के साथ रह कर बैंकेट हाल का काम देखता है। दीपावली की छुट्टियों में मनु शर्मा अपनी पत्नी बच्चों के साथ त्योहार मनाने आए थे। शनिवार की रात परिवार खाना खाकर सो गया जबकि मनु का छोटा भाई विशु घर से बाहर गया हुआ था। बताया गया कि रात करीब एक बजे विशु शराब पीकर घर लौटा। इस पर बड़े भाई मनु ने उसे डांटते हुए सुधरने की चेतावनी दी। इसको लेकर दोनों भाईयों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही दोनों झगड़ने लगे। इस बीच विशु पास के किचन में रखा चाकू उठा लाया और मनु के सीने में घोंप दिया। विशु का वार सीधे सीने में दिल की ओर लगा। इससे मनु के शरीर से खून का फव्वारा फूट पड़ा। इससे घर में कोहराम मच गया। शोर-शराबा होने पर आसपास लोग जमा हो गए। घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी मोहम्मद कासिन, एसएसआई अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी विशु को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह मृतक की पत्नी संध्या शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोपहर को लिखापढ़ी के बाद हत्यारोपी भाई विशु को जेल भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाईयों में कोई रंजिश नहीं थी। शराब के नशे में मामूली कहासुनी में हुए झगड़े में विशु ने चाकूू मार कर बड़े भाई मनु की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-धर्मसिंह मार्छाल, सीओ सिटी