{"_id":"6abd5f1fe89063c1d30de4e9","slug":"17-couples-joined-hands-in-matrimony-and-received-household-essentials-as-gifts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-170029-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, उपहार में मिला गृहस्थी का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, उपहार में मिला गृहस्थी का सामान
Thu, 01 Oct 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
केके सामूहिक विवाह समारोह में जयमाला के बाद नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथि।संबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया। केके इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 10 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह और सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कुल 17 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की। नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए जरूरी घरेलू सामान उपहार के तौर पर दिया गया।
हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित रोहित पांडेय ने कराया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना ने पढ़ाया। नवदंपतियों को 50 से अधिक घरेलू उपयोग की वस्तुएं दी गईं। इनमें कपड़ों के अलावा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, डबल बेड, सोफा समेत अन्य सामान शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और न्यूरिया नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में वर-वधू के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम की पहल और उनके पति व सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके के सौजन्य से समारोह हुआ।
समारोह में नगर पंचायत ईओ हरिपाल गंगवार, मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह, स्कूल प्रबंधक बकार अहमद, प्रधानाचार्य शरफुद्दीन नूरी, सभासद मोहम्मद कमर, अजहर जिलानी, इकबाल हुसैन, मुकेश राठौर, अफसर हुसैन, सलीम, शकील अहमद, सिराजुल हक, फहीम हुसैन, विश्वजीत डे आदि मौजूद रहे।