फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17 couples joined hands in matrimony and received household essentials as gifts.

Pilibhit News: 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, उपहार में मिला गृहस्थी का सामान

Thu, 01 Oct 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
17 couples joined hands in matrimony and received household essentials as gifts.
केके सामूहिक विवाह समारोह में जयमाला के बाद नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथि।संबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यूरिया। केके इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 10 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह और सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कुल 17 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की। नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए जरूरी घरेलू सामान उपहार के तौर पर दिया गया।

हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित रोहित पांडेय ने कराया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना ने पढ़ाया। नवदंपतियों को 50 से अधिक घरेलू उपयोग की वस्तुएं दी गईं। इनमें कपड़ों के अलावा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, डबल बेड, सोफा समेत अन्य सामान शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और न्यूरिया नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में वर-वधू के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम की पहल और उनके पति व सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके के सौजन्य से समारोह हुआ।
विज्ञापन

समारोह में नगर पंचायत ईओ हरिपाल गंगवार, मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह, स्कूल प्रबंधक बकार अहमद, प्रधानाचार्य शरफुद्दीन नूरी, सभासद मोहम्मद कमर, अजहर जिलानी, इकबाल हुसैन, मुकेश राठौर, अफसर हुसैन, सलीम, शकील अहमद, सिराजुल हक, फहीम हुसैन, विश्वजीत डे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed