फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1.68 lakh cusecs of water again passed into Sharda river

Pilibhit News: शारदा नदी में फिर पास हुआ 1.68 लाख क्यूसेक पानी

Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
1.68 lakh cusecs of water again passed into Sharda river
पूरनपुर। शारदा नदी में बनबसा बैराज से बृहस्पतिवार को 1.68 लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी किनारे के लोगों में खलबली मच गई। गांव चंदिया हजारा में एनाउंस कर लोगों को सतर्क रहने, नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई। बाढ़ की आशंका पर लोग घरेलू सामान को लेकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए है।
विज्ञापन



बनबसा बैराज से भारी मात्रा में पानी पास होने पर सात जुलाई को नदी उफना गई थी। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर मजदूर बस्ती, कॉलोनी नंबर छह समेत आसपास के गांवों में तीन से पांच फुट पानी भर गया था। बाढ़ में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन

हेलिकाॅप्टर से भी बाढ़ में फंसे सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। चार दिन तक आबादी में जलभराव होने से लोगों को काफी असुविधा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव रुद्रपुर में बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री की किटों का वितरण किया था। गांव चंदिया हजारा पहुंचकर बाढ़ शरणालय में रह रहे लोगों से हाल जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में दिन में 1.68 लाख क्यूसेक पानी पास किया गया। जानकारी पर शारदा नदी किनारे के गांवों के लोगों में खलबली मच गई। गांव चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी के उफनाने और बाढ़ की आशंका को लेकर मुनादी कर लोगों को सतर्क किया गया है।
नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे रिलीज हुआ पानी क्षेत्र में रात नौ बजे तक पहुंंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed