{"_id":"5c1a7d8ebdec2256d34bc4fb","slug":"161545239950-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई क्वालिटी नाईट विजन कैमरों से होगी बाघों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई क्वालिटी नाईट विजन कैमरों से होगी बाघों की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आई टीम ने बाघ प्रभावित क्षेत्रों को किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। जंगल में बाघों की सुरक्षा के लिए अब हाई क्वालिटी नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे वायरलेस रहेंगे। सॉफ्टवेयर के माध्यम से अफसर किसी भी कैमरे के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इनका कंट्रोल रूम मुख्यालय पर रखे कंप्यूटर से जुड़ा रहेगा।
जंगलों की बेहतर सुरक्षा के लिए सामाजिक वानिकी खासा ध्यान दे रहा हैं। अमरिया क्षेत्र में पिछले कई सालों से बाघ का कुनबा भी सक्रिय है। उनकी कैमरों से निगहबानी पर सामाजिक वानिकी संजीदा हुआ है। बुधवार को दिल्ली से आई एक टीम ने डीएफओ संजीव कुमार के साथ बाघ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने पैरी फार्म, गजरौला फार्म, शुक्ला फार्म समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर बाघों के पगचिह्न ट्रेस किए और उनकी लोकेशन का जायजा लिया। टीम में शामिल निदेशक अभिनव राना ने बताया कि जंगल से बाहर तहसील अमरिया के आबादी क्षेत्र के आसपास घूम रहे बाघों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए अब हाई क्वालिटी नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि बाघों की अन्य गतिविधियों का अध्ययन कर बाघों को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा सके।