फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   व्यापार मंडल नेता के रेस्टोरेंट में चाउमीन में निकला कीड़ा

व्यापार मंडल नेता के रेस्टोरेंट में चाउमीन में निकला कीड़ा

Wed, 17 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल नेता के रेस्टोरेंट में चाउमीन में निकला कीड़ा
16पीबीटीपी-30
विज्ञापन



व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के रेस्टोरेंट की चाऊमीन में निकला कीड़ा
भाजपा नेता ने मंगाई थी चाऊमीन, शिकायत पर खाद्य टीम ने लिया सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के रेंस्टोरेंट पर पहुंचे भाजपा नेता द्वारा मंगाई गई चाऊमीन में कीड़ा निकलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा। प्रतिष्ठान मालिक ने गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी लेकिन भाजपा नेता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसके बाद टीम के सदस्यों ने रसोई की जांच पड़ताल कर चाऊमीन का नमूना जांच के लिए सील कर दिया है।
शहर के मोहल्ला डालचंद के निवासी भाजपा जिला महामंत्री अमित वाल्मीकि मंगलवार दोपहर बाद टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास स्थित नवरत्न रेस्टोरेंट पर गए। यहां उन्होंने चाऊमीन का आर्डर दिया। ्मित के मुताबिक चाऊमीन आने के बाद वह उसको खाने वाले ही थे कि उनकी नजर उसमें पड़े कीड़े पर गई। यह देख उन्होंने पहले चेक किया और बाद में इसको लेकर रेस्टोरेंट पर मौजूद कर्मचारियों से नाराजगी जताई। इस पर रेस्टोरेंट मालिक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के बीच कहासुनी होने लगी। यही वजह रही कि रेस्टोरेंट मालिक के माफी मांगने के बाद भी भाजपा नेता कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। इसकी तत्काल शिकायत फोन पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी से की गई। कुछ ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद, सुभाष बाबू, राममिलन राना, महेंद्र प्रताप आदि के साथ प्रतिष्ठान पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की रसोई की व्यवस्था को चेक किया और चाऊमीन का नमूना सील कर जांच के लिए कब्जे में ले लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि भाजपा नेता से मौखिक शिकायत मिली थी। इस पर खाद्य टीम को भेजकर सैंपलिग कराई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
सैंपल नहीं लेने पर उलझ गए भाजपा नेता
मंगाई गई चाऊमीन का नमूना नहीं लेने पर भाजपा नेता खाद्य विभाग की टीम से उलझ गए। कहा कि जब चाऊमीन में कीड़ा निकला है तो कच्ची चाउमीन का नमूना लेकर इसे क्यों छोड़ा जा रहा है। कुछ देर हुई कहासुनी के बाद पकी हुई चाऊमीन का नमूना लेकर उसे भी सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकान के आसपास भीड़ लग गई। अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा ने रसोई में गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट मालिक को सफाई रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed