{"_id":"5b32962d4f1c1bf66e8ba421","slug":"161530041901-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में अव्वल रहने पर सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में अव्वल रहने पर सराहना की
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित साधन सहकारी समिति पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने पहुंच औचक निरीक्षण कर रिकार्ड चेक किया। साथ ही गेहूं खरीद के मामले में जनपद में खेकड़ा का प्रथम स्थान रहने के चलते केंद्र प्रभारी की सराहना की।
नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित साधन सहकारी समिति पर मंगलवार दोपहर अपर जिला सहकारी अधिकारी राम कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर रिकार्ड आदि की जांच की तथा साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने केंद्र पर खरीदे गए गेहूं के बारे में केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी की मेहनत के चलते केंद्र पर अबकी बार लक्ष्य से भी अधिक गेहूं की खरीद की गई है। गेहूं खरीद के मामले में खेकड़ा साधन सहकारी समिति का बागपत जनपद में प्रथम स्थान रहा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब खाद वितरण का कार्य इलेक्ट्रिक मशीन द्वारा किया जा रहा है। किसान खाद वितरण के दौरान अपना आधार कार्ड जरूर लाएं। इस दौरान समिति के कर्मचारी जितेश कुमार, मोहम्मद आदि मौजूद रहे।