{"_id":"5a4be1eb4f1c1b4b198b4814","slug":"161514922475-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का अनुशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का अनुशन जारी
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
चार माह के बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग को लेकर एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश कुमार शर्मा का मंगलवार को कॉलेज गेट के बाहर आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके चलते कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी स्टाफ ने भी कार्य नहीं किया। इससे कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। दूसरी तरफ शिक्षक दिनेश शर्मा ने कर्मचारी की मांगों को भी जायज बताकर शिक्षकों की तरफ से आंदोलनकारी को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने कहा जब तक उनकी समस्या का निदान नहीं होता, तब तक कर्मी का आमरण अनशन और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारी कर्मी मुकेश कुमार शर्मा के समर्थन में रोशन लाल, जितेंद्र प्रसाद, सतेंद्र शर्मा, गजेंद्र कुमार शर्मा, संतोष, रघुनाथ शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश गौड़, दिनेश शर्मा, देवदत्त शर्मा आदि कर्मचारी और शिक्षक भी धरने पर बैठे। दूसरी तरफ कॉलेज प्रबंध समिति और कॉलेज के प्रधानाचार्य ने आंदोलनकारी कर्मी से वार्ता करने की जरूरत नहीं समझी।