फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सुबह बारिश का मजा, दिन भर उमस की सजा

सुबह बारिश का मजा, दिन भर उमस की सजा

Sun, 02 Jul 2017 06:55 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
सुबह बारिश का मजा, दिन भर उमस की सजा
पीलीभीत। जिले के कई स्थानों पर रविवार सुबह तड़के बारिश हुई। मामूली बारिश से शहर के निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। सिल्ट न उठने से लोगों को कीचड़ के बीच से होकर ही गुजरना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए बारिश वरदान साबित हुई।
विज्ञापन

शहर में रविवार को तड़के हुई बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी। मामूली बरसात से कुछ ही मिनट में शहर के नालों का पानी सड़कों पर आ गया। शहर के टनकपुर रोड, चीनी मिल रोड, स्टेशन रोड समेत बल्लभनगर कॉलोनी, एकता नगर, विनायक बिहार कॉलोनी, मोहल्ला फीलखाना, बेनी चौधरी, सुनगढ़ी समेत कई अन्य निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। हालांकि आधा घंटे के अंदर ही यह भराव समाप्त हो गया। जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नालों की चल रही सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट मुसीबत का सबब बनी। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामऩा करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद आसमान साफ हो गया और कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। उमस बढ़ने से लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

00
किसानों के लिए वरदान बनी बारिश
जिले में शनिवार रात व सोमवार सुबह तड़के हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई। बारिश से खेत खलिहान जलमग्न हो गए। बारिश होते ही किसानों ने मौके का फायदा उठाते हुए धान की रोपाई तेज कर दी। लोगों के मुताबिक बारिश से गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed