{"_id":"5d23845e8ebc3e6d1214e835","slug":"15626087076-pilibhit-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कुम्हारों को तालाब से सीधे मिट्टी उठाने की मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कुम्हारों को तालाब से सीधे मिट्टी उठाने की मिली छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सोमवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अफसरों संग बैठक की। इसमें कुम्हारों को बढ़ावा देने के लिए तालाब से सीधे मिट्टी उठाने की छूट देने के खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनपद में कुम्हारों के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय किया गया। कुम्हारों को तालाबों से मिट्टी उठाने के लिए अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। जिले के कुम्हार यदि इलेक्ट्रानिक चॉक का प्रयोग कर उद्योग बढ़ाना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उनको चॉक उपलब्ध करा दिया जाएगा। रजिस्टर्ड कुम्हारों की सूची तहसील और एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करने की बात कही ताकि कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तिगत व समारोह में मिट्टी की बनी सामग्री का प्रयोग करने के आसानी से संपर्क कर सके। कहा कि आने वाले सावन मास में सभी भंडारों व सामाजिक कार्यक्रमों में कुम्हारों द्वारा बनी सामग्री के प्रयोग को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके अलावा डीएम के निर्देश पर बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शिवदेई बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीसलपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया।