फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ब्लॉक में ही मिट्टी की जांच करवा सकेंगे किसान

ब्लॉक में ही मिट्टी की जांच करवा सकेंगे किसान

Mon, 03 Jun 2019 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक में ही मिट्टी की जांच करवा सकेंगे किसान
पीलीभीत। किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब किसानों के हित को देखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव को मॉडल बनाया जाएगा। इसमें सभी किसानों के खेतों की मिट्टी के जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। जांच के बाद किसान को बताया जाएगा कि उनके खेतों में किस पोषक तत्व की कमी है। उसे कैसे दूर किया जा सकता है और फसल में खाद कितनी मात्रा में दिया जाए, ताकि उत्पादन ज्यादा हो। इसके लिए सभी ब्लॉकों में एक-एक गांव का चयन कर लिया गया है। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक डॉ. वीरेंद्र गंगवार बताते हैं कि फसल की पैदावार मिट्टी की सेहत पर ही निर्भर करती है। खेतों में लगातार पेस्टीसाइड के प्रयोग और फसल चक्र न अपनाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी से इसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ रहा है। किसान भी खेत की मिट्टी की जांच कराने में रुचि नहीं लेते हैं। लिहाजा केंद्र सरकार ने मिट्टी की सेहत जांचने के लिए अभियान चलाया है। किसानों के खेत की मिट्टी जांच कर उन्हें मृदा परीक्षण कार्ड देने के साथ ही खेत में कितनी खाद डाली जाए इसकी जानकारी दी जा रही है। बताया कि पहले हर ढाई हेक्टेयर की ग्रिड बनाकर मिट्टी के नमूनों की जांच की जाती है। लेकिन अब केंद्र सरकार हर ब्लॉक ने एक-एक मॉडल गांव बनाएगी। चयनित गांव के शत-प्रतिशत किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच होगी। एक हेक्टेयर में ग्रिड बनाकर किसानों को उनके खेत की मिट्टी की पूरी जांच रिपोर्ट दी जाएगी। खेत में पोषक तत्वों की पूर्ति करके फसल उत्पादन बढ़ाने के सुझाव दिए जाएंगे। इन किसानों को देखकर दूसरे गांवों के किसान भी अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने को जागरूक होंगे।
विज्ञापन

ये गांव हुए हैं चयनित
ब्लॉक मरौरी में दियूनी केशरपुर, ललौरीखेड़ा में जगीपुर छितौनिया, अमरिया में पस्तौर, बरखेड़ा में कुरैया, बीसलपुर में परेवा ता. किशनी, बिलसंडा में जादोपुर और पूरनपुर में जरा बुजुर्ग गांव का चयन किया गया है।
विज्ञापन

बोले उपनिदेशक कृषि
केंद्र सरकार के मिट्टी जांच अभियान के तहत जिले में हर ब्लॉक से एक गांव का चयन कर लिया गया है। इन गांवों में सभी किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच होगी। कुछ गांवों में मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। किसानों को जमीन में पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। - यशराज सिंह, उप निदेशक कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed