{"_id":"5ce19bdebdec2207140c6897","slug":"151558289374-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा (पीलीभीत)। बिलसंडा-बमरौली मार्ग पर मैजिक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग के बावजूद हेलमेट नहीं लगाए थे।
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के मूड़ा हरीश गांव निवासी 30 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी रामरतन के बेटे 19 वर्षीय विवेक की 24 जून को शादी है। इसके कार्ड बांटने के लिए वह छोटे बेटे रामवीर के साथ अपने मायके बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पगार में गई थी। रविवार दोपहर को महिला बाइक से वापस घर जाने के लिए निकली। बाइक उनका भाई विनोद चला रहा था। बेटा रामवीर भी साथ में था। बिलसंडा-बमरौली मार्ग पर एक पुलिया के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें गिरकर महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, जबकि बेटे और भाई को मामूली चोट आई। आननफानन में भाई विनोद रामवीर की मदद से सुनीता को बाइक पर बैठाकर सीएचसी पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने पर बिलसंडा पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शादी के खुशनुमा माहौल को लगा ग्रहण, छाया मातम
सिंधौली गांव निवासी महिला सुनीता देवी के पांच बच्चे 19 वर्षीय विवेक, 16 वर्षीय रामवीर, 14 वर्षीय श्यामवीर, आठ साल की नीलम और छह वर्षीय पिंकी हैं। बड़े बेटे विवेक की 24 जून को शादी होनी है। इसको लेकर सुनीता काफी खुश थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बेटे की शादी धूमधाम से करने के लिए सुनीता भी खुद लगी हुई थी। वह अपने मायके विवेक की शादी के कार्ड बांटने ही गई थी। उसकी खुशी का कोई ठिकाना न था, लेकिन घर वापस जाते वक्त हुए इस हादसे में खुशिया काफूर हो गईं। हादसे में सुनीता की जान चली गई। जैसे ही इसकी खबर परिवार के लोगों तक पहुंची, चीख पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशनुमा माहौल मातम में तब्दील हो गया है।