फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गरीबों को किया तबाह, अमीरों को किया आगाह

गरीबों को किया तबाह, अमीरों को किया आगाह

Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को किया तबाह, अमीरों को किया आगाह
यह कैसी कार्रवाई..
विज्ञापन


गरीबों को किया तबाह, अमीरों को सिर्फ आगाह
नाले और पटरियों से खोखा फड़वालों को हटाया
गैस चौराहे पर पहुंचते ही बदले अफसरों के सुर, ढाई घंटे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर में बुधवार को चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में एक बार फिर खोखा और फड़ वाले ही निशाने पर रहे। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बुधवार को स्टेशन रोड पर नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। छतरी चौराहे से गैस चौराहे तक सड़क किनारे लगे खोखा फड़वालों को हटवा दिया गया। वहीं व्यापारी नेताओं के आग्रह पर गैस चौराहे से आगे व्यापारियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर करीब दस दिन पूर्व शहर के स्टेशन रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था। यह अभियान स्टेशन चौराहा से छतरी चौराहा तक ही चलाया गया। हालांकि दोपहर बाद फिर नाले व पटरियों पर दुकानें सज गई। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने उसी दिन दोबारा अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया था। इसके बाद अफसरों की व्यस्तता के चलते अभियान कई दिन तक रुका रहा। इधर, बुधवार दोपहर को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छतरी चौराहे से अभियान शुरू किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पालिका की टीम ने नाले व सड़क की पटरियों को किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवा दिया। पटरियों पर बैठे दुकानदारों को भी हटा दिया गया। कुछ दुकानों के आगे लगी टीन शेड को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर उन्हें कब्जे में ले लिया गया। नवरात्र के चलते सड़क के किनारे मूर्ति आदि बेचने वालों को भी हटा दिया गया। स्टेशन रोड पर आगे की व्यापारियों को अभियान चलने की भनक लगी तो उन्होंने आननफानन में अपना सामान खुद ही हटाना शुरू कर दिया। मीना बाजार में लगी अस्थाई दुकानों को देखकर सिटी मजिस्ट्रेट भड़क उठीं, उन्होंने दुकानदारों की फटकार लगाते तत्काल सामान हटाने की चेतावनी दी। इधर गैस चौराहे पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी व अन्य व्यापारी नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारियों को मोहलत देने की आग्रह किया। व्यापारी नेताओं के आग्रह के बाद अधिकारियों के सुर बदल गए। गैस चौराहे से लेकर छिपियान चौराहे तक सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों के बाहर लगे ग्लोसाइन बोर्डाें व शेडों को शाम तक हटाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इधर, नवरात्र के पहले दिन ही चले अभियान लेकर व्यापारियों में रोष देखा गया। व्यापारियों का कहना था कि त्योहार से पहले अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए था। अभियान में मौजूद ईओ निशा मिश्रा ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। टीम में नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली, लेखाकार विनोद कुमार त्रिपाठी, अमर किशोर समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed