{"_id":"5bb110d7867a557f5742ea0c","slug":"151538330839-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने गए अधेड़ की शारदा नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने गए अधेड़ की शारदा नदी में डूबने से मौत
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30पीबीटीपी-6,7
मछली मारने गए ग्रामीण की शारदा नदी में डूबने से मौत
शुक्रवार को साथी युवक के साथ गया था विधान
गोताखोर नहीं हो सके कामयाब, रविवार को एसएसबी ने रेस्कयू कर निकाला शव
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। मछली मारने गए ग्रामीण की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह परिजनों की सूचना पर एसएसबी के जवानों ने रेस्क्यू कर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शारदा नदी से ग्रामीण का शव बरामद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम धुरिया पलिया निवासी 45 वर्षीय विधान विश्वास शुक्रवार दोपहर साथी युवक गोविंद के साथ शारदा नदी में मछली मारने के लिए घर से निकला था। गोविंद के मुताबिक मछली मारने के बाद शाम करीब पांच बजे दोनों लोग घर वापसी के लिए चल दिए। गोविंद के मुताबिक विधान तैरना जानता था। जिसके चलते उसने नदी में पानी का तेज बहाव होने पर कहा कि तुम तैरना नहीं जानते हो इसके चलते कम जलस्तर वाले स्थान से होकर नदी पार कर लो। गोविंद नदी पार कर विधान का इंतजार करने लगा। काफी देर बाद जब विधान नदी के पार नहीं पहुंचा तो उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने नदी के पार ही विधान के रुकने की संभावना जताई। अगले दिन शनिवार शाम तक विधान के घर नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीण परिवार वालों के साथ उसकी तलाश में जुट गए। रविवार सुबह तक विधान का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस व एसएसबी को मामले की जानकारी दी। स्थानीय गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिलने पर एसएसबी के जवान रेस्कयू अभियान में जुटे और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शारदा नदी से विधान का शव बरामद कर लिया।
वर्जन-
रविवार सुबह परिजनों से मिली जानकारी पर मौके पर पहुंचे और एसएसबी की मदद से शारदा नदी में विधान की तलाश की गई। दोपहर में एसएसबी की रेस्क्यू टीम ने शव बरामद कर लिया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- दुर्गा सिंह, थाना प्रभारी, माधोटांडा