{"_id":"5b58c4cd4f1c1bb15c8b47c1","slug":"151532544205-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही लगा कटरुआ बिक्री पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपते ही लगा कटरुआ बिक्री पर प्रतिबंध
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इंपेक्ट
खबर छपते ही लगा कटरुआ की बिक्री पर प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। वन विभाग की टीम ने नगर के मठिया चौराहे पर कटरुआ की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि कटरुआ की बिक्री को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी।
वन विभाग की ओर से स्पष्ट प्रतिबंध लगा होने के बावजूद नगर के मठिया चौराहे पर कुछ लोग पिछले कई दिनों से खुले आम कटरुआ बेच रहे थे, जिससे प्रतिबंध की धज्जियां उड़ रहीं थीं। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सब कुछ जानते हुए भी इस ओर आंखे फेरे हुए थे। अमर उजाला के 25 जुलाई के अंक में पृष्ठ नंबर तीन पर कैसा प्रतिबंध, बीसलपुर में तो खुले आम बिक रहा कटरुआ, शीर्षक से सचित्र समाचार प्रकाशित हुआ। समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आई वन विभाग की टीम ने बुधवार को मठिया चौराहे पर पहुंचकर कटरुआ बेचने वालों को खदेड़ दिया। टीम ने जब्त किए गए कटरुआ को नष्ट कर दिया है। टीम ने कटरुआ बेचने आए लोगों को दोबारा कटरुआ लाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। रेंजर मदनलाल ने कटरुआ बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध की पुष्टि की है।