{"_id":"5b3fadb94f1c1b54238b4ddc","slug":"151530899897-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन झुलसा देने वाली धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन झुलसा देने वाली धूप ने किया बेहाल
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
06पीबीटीपी- 19
दूसरे दिन झुलसा देने वाली धूप ने किया बेहाल
बाजार में पसरा सन्नाटा, लोग बाहर निकलने से बचते रहे
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम के तेवर काफी सख्त दिखे। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से दिनभर लोग बेहाल रहे। शरीर को झुलसा देने वाली धूप का असर भीड़भाड़ वाले बाजार और सड़कों पर भी दिखा। दोपहर में तो बाजार में सन्नाटा पसर गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज किया। घर से सिर्फ वही लोग निकले जिनको जरुरी काम था। हवा का प्रवाह लगभग बंद होने से गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया।
शुक्रवार सुबह से ही कड़ी धूप होने से मौसम काफी गर्म रहा। सड़कें तक तपने लगीं। दोपहर 12 बजे हालत यह थी कि सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे थे। जो लोग सड़कों पर थे वह भी धूप से बचने के लिए छांव की तलाश में रहे उनका सिर कपड़े से ढका था। पिछले दो दिन से पड़ रही धूप और भीषण गर्मी से लोगों की जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक समस्या फील्ड वर्क करने वाले लोगों, मजदूरों, पल्लेदारों, रिक्शा चालकों आदि को हो रही है। दिन में कम लोगों के निकलने से रिक्शा चालकों को सवारियां भी मिलने में दिक्कत आ रही है। इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट भी पैदा होने लगा है। गर्मी के चलते बाजार के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बोतल बंद पानी की मांग भी बढ़ गई है।