फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन महिला प्रधानों को आज मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार

तीन महिला प्रधानों को आज मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार

Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
तीन महिला प्रधानों को आज मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार
तीन महिला प्रधानों को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाएं आज होंगी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले की तीन महिला ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। तीनों ने ग्राम पंचायतों को साक्षर बनाने में प्रदेश में रिकार्ड बनाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीनों महिलाओं को गुरुवार को लखनऊ मेें आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे।

बताया गया है कि यूं तो यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को बांटे जाते थे, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्हें अलग से वितरित करने का निर्णय लेते हुए 29 मार्च का समय चुना। डीडी उपनिदेशक अभय कुमार शाही के अनुसार शासन ने वित्तीय वर्ष 2016-2017 में गुणवत्ता पूर्ण अधिकतम विकास कार्य कराने के लिए महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। शासन ने इसके लिए आनलाइन प्रत्यावेदन मांगे थे। इसके लिए सौ प्वाइंट तय किए गए थे। इसके अलग-अलग अंक निर्धारित थे। इनमें जिले की पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भायपुर की प्रधान केलावती, बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुरिया की प्रधान कमला देवी व महदेवा ग्राम पंचायत की प्रधान सहाना है। जिले में 721 ग्राम पंचायत हैं। तीनों ग्राम पंचायत की प्रधानों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से आज नवाजा जाएगा। पुरस्कार में ग्राम पंचायत को नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। पंचायत विभाग की ओर से इन महिला प्रधानों को सूचना भेज कर उन्हें सम्मान प्राप्त करने के लिए समय से लखनऊ पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed