फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत, शाम होते ही ठिठुर गए लोग

धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत, शाम होते ही ठिठुर गए लोग

Fri, 12 Jan 2018 08:05 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत, शाम होते ही ठिठुर गए लोग
12फोटो-5,6
विज्ञापन

धूप निकली, ठंड से राहत, शाम को फिर ठिठुरे
- पिछले 11 दिन से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नए साल से पड़ रही भीषण ठंड से शुक्रवार को कुछ राहत मिलती दिखाई दी। भोर में बर्फीली हवाओं और कोहरे पर पूरी तरह ब्रेक लगा था। सुबह करीब 11 बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। बाजार में भी कुछ रौनक दिखाई दी।
पिछले 11 दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ हैं। जनवरी माह की शुरूआत गलन भरे मौसम से हुई थी, जिसकी मार गुरुवार तक लोगों को झेलनी पड़ी। इस बीच शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे निकली धूप की वजह से सर्दी में कमी आई और तापमान में वृद्धि हो गई। कई दिनों से बर्फीली हवाओं का कहर झेल रहे लोगों ने भी धूप का भरपूर आनंद लिया। कोई घर के आंगन में तो कोई पार्क और बालकनी में बैठा नजर आया। धूप निकली तो महिलाओं के चेहरे भी खिल उठे, पिछले कई दिनों से वह कपड़े नहीं सूखने की वजह से परेशान थीं। धूप निकलते ही जगह-जगह लोग छतों पर कपड़े सुखाने के लिए डालते दिखाई दिए। दो पहिया, तीन पहिया और बड़े वाहन चालकों ने भी राहत महसूस की। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग खरीदारी करते नजर आए। शुक्रवार सुबह ही लोगों को मौसम में अचानक आए बदलाव से एहसास हो गया था कि सूर्य देवता के दर्शन हो सकते हैं। दिनभर मौसम सुहावना बना था। दोपहर की धूप जाते ही शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और लोग ठंड से कांप उठे। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सर्दी की मार झेल रहे गरीब और बेसहारा लोगों ने भी धूूप निकलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शुक्रवार को अपराह्न एक बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। शाम होते ही ठंड का प्रकोप खासा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
12 पीबीटीपी 12,13
बीसलपुर में नहीं दिखी धूप, ठिठुरते रहे लोग
बीसलपुर। शुक्रवार को पूरे दिन धूप न निकलने से सर्दी में काफी इजाफा रहा, जिससे जनजीवन काफी हद तक प्रभावित रहा। अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और मोहल्लों में लोग जगह-जगह अलाव तापते देखे गए। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, बाजारों, बसों और ट्रेनों में काफी कम लोग दिखाई दिए। सड़कों पर घने कोहरे के कारण वाहन रेंग रहे थे। वाहनों पर लोग गर्म कपड़ों में पैक होकर यात्रा कर रहे थे। तहसील रोड मठिया चौराहे पर कुछ लोगों ने राहगीरों को चाय पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed