{"_id":"5a551b574f1c1b1f168b7e0f","slug":"151515526999-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित रूप से टीकाकरण करने की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित रूप से टीकाकरण करने की जानकारी दी
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से टीकाकरण करने की जानकारी दी। साथ ही 28 जनवरी से शुरू हो रहे पोलियो कार्यक्रम की जानकारी दी।
मंगलवार को नगर स्थित सीएचसी पर आयोजित बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.. नीरज त्यागी ने एएनएम एवं आशा की बैठक लेकर टीकाकरण करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत प्रथम चरण 28 जनवरी को 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। इसमें शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक एवं बीपीएम रूपेंद्र शर्मा को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा और डोर टू डोर जाकर सभी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस ( 9 फरवरी) पर भी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के निर्देश दिए। साथ ही 28 जनवरी को बूथ में पोलियो ड्राप पिलाने के अलावा छूटे बच्चों को घर-घर जाकर ट्रांजिट टीम एवं भट्ठा, फैक्ट्री, बाजार स्थल पर भी मोबाइल टीम भी पोलियो टीकाकरण हेतु कार्य करेगी।