{"_id":"5a4be1ee4f1c1b4f198b4827","slug":"151514922478-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घीसा संत के दिखाए मार्ग पर ही चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घीसा संत के दिखाए मार्ग पर ही चलें
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि घीसा संत के दिखाए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है। नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में मंगलवार को पूर्णिमा पर महंत देवेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में ग्रंथ साहेब के पाठ का आयोजन किया । इसमें महंत देवेेंद्र दास जी महाराज ने धर्म सभा में कहा कि घीसा संत ने अपना संपूर्ण जीवन मानव उत्थान में लगाया और समाजोत्थान में उनका विशेष योगदान रहा। आज मनुष्य निहित स्वार्थ में गलत मार्ग की तरफ जा रहा है। जो मनुष्य के पतन का कारण बनता है। मनुष्य के पास विभिन्न माध्यमों से संचित धन कदाचित नहीं रहता। केवल उसके साथ अच्छाई और बुराई ही जाती है। मनुष्य को सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। अंत में भंडारे का आयोजन किया । इस दौरान सावन दास महाराज, फागुन दास, देव गिरि, मोहन गिरि आदि मौजूद रहे।