फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ ने हमला कर बछड़े को किया घायल

बाघ ने हमला कर बछड़े को किया घायल

Thu, 09 Nov 2017 06:05 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने हमला कर बछड़े को किया घायल
tiger
अमरिया/पीलीभीत। डयूनीडैम क्षेत्र में खेत में घूम रहे एक बछड़े पर बाघ ने हमला कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर भाग गया। हमले से घायल बछड़े का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में बाघ घूम रहे बाघ आए दिन खेतों में पहुंच जाते हैं, जिससे खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह जिले की सीमा से सटे उत्तराखंड के ढाकी फार्म निवासी चंदन सिंह अपने पशुओं को चराने नहर कोठी के निकट गए थे। डयूनीडैम निवासी बलजीत सिंह के खेत में पशु चराते समय झाड़ियों से निकले बाघ ने एक बछड़े हमला कर दिया। चंदन सिंह एवं आसपास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया, जिस पर बाघ बछड़े को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी के फॉरेस्टर देवेंद्र सिंह, शिवनरायन, सोम, नवशेर, टीकाराम, तेजपाल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बछड़े को अमरिया पशु चिकित्सा केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी सतेंद्र चौधरी ने बताया घटना की सूचना पर टीम भेजी गई थी। घायल बछड़े का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गन्ना छिलाई को नहीं मिल रहे मजदूर
क्षेत्र में बाघ की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। इसके चलते गन्ना छिलाई को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। मजदूर न मिलने से गन्ने की पर्ची जारी होने पर किसानों को समय से गन्ना आपूर्ति करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed