{"_id":"59f4dc8e4f1c1b9e678b8134","slug":"151509219470-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कबड्डी खिलाड़ियों का रोड शो, सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कबड्डी खिलाड़ियों का रोड शो, सम्मानित किया
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
प्रो कबड्डी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद ग्राम फखरपुर में पहुंचने पर तीन कबड्डी खिलाड़ी श्रीकांत तेवतिया, विजय तेवतिया एवं सचिन तोमर का ग्रामीणों ने स्वागत के साथ सम्मानित कर गांव में रोड शो निकाला।
क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी कबड्डी खिलाड़ी श्रीकांत तेवतिया, विजय तेवतिया एवं सचिन तोमर का प्रो कबड्डी की टीमों में चयन हुुआ। प्रो कबड्डी का समापन होने के बाद तीनों खिलाड़ी शनिवार की देर शाम गांव में पहुंचे। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। और उत्साहित ग्रामीणों ने उन्हें माला से लाद दिया। इसके बाद उत्साहित ग्रामीण तीनों खिलाड़ियों को रोड शो निकालकर शहीद सविंद्र कबड्डी एकेडमी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ले गए। वहां ग्रामीणों ने शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर तीनों खिलाड़ियों को 3100 -3100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान विरेंद्र सिंह, चौधरी सत्यप्रकाश सिंह, मदनबीर तेवतिया, मनोज तेवतिया, सुधीर तेवतिया, सुनील दीवान, अनिल कुमार, प्रदीप, मंगलसेन, सुमेश, राकी, अशोक मास्टर, कोच नीरज कुमार, सोनू, अमन तेवतिया, कर्णपाल सिंह आदि रहे।