फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 villages have no direct connection with Amriya tehsil due to road cut in Pilibhit

Pilibhit News: सड़क कटने से 15 गांवों का अमरिया तहसील से सीधा संपर्क नहीं, हजारों लोग परेशान

Fri, 09 Aug 2024 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2024 07:13 PM IST
सार

पीलीभीत में भंगा मोहम्मदगंज पुल की सड़क कटने से कई गांवों के लोगों का अमरिया तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क कटा हुआ है। परेशान होकर लोग 15 के बजाय 35 किमी का सफर तय करने पर मजबूर हैं।

विज्ञापन
15 villages have no direct connection with Amriya tehsil due to road cut in Pilibhit
15 के बजाय 35 किमी का सफर करने को लोग मजबूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में डेढ़ माह से माधौपुर-भिकारीपुर मार्ग पर भंगा मोहम्मदगंज पुल की सड़क और संपर्क मार्ग की मरम्मत न होने से 15 गांवों के हजारों लोग काफी परेशान हैं। सड़क कटने से इन गांवों के लोगों का तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क कटा हुआ है। परेशान होकर लोग 15 के बजाय 35 किमी का सफर तय करने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अमरिया तहसील मुख्यालय से जुड़ा माधौपुर-भिकारीपुर मार्ग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। करीब 15 गांवों के लोग इस मार्ग से होकर ही तहसील जाते हैं। डेढ़ माह पूर्व आई बाढ़ से देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे भंगा मोहम्मदगंज पुल का संपर्क मार्ग धंस गया। पुल के निकट दो सौ मीटर सड़क भी कट गई। जिसके बाद इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जिला मुख्यालय से भी संपर्क कट गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अब तक तहसील जाने के लिए 15 किमी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन मार्ग पर आवागमन ठप होने से अब 35 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। पीलीभीत जाने के बाद सितारगंज हाईवे से होकर अमरिया जाना पड़ रहा है। जिससे दुश्वारियां बढ़ गई हैं। डेढ़ माह से यही स्थिति बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक कार्य नहीं शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोग हैं परेशान
माधौपुर-भिखारीपुर मार्ग पर भंगा मोहम्मद गंज पुल का संपर्क मार्ग और सड़क कटने से कुर्री, कुर्रा, दहकला, रफियापुर, मयचंदी, उगनपुर, भिकारीपुर, सिमरिया घोसू समेत 18 गांवों के हजारों लोग परेशान हैं। इन गांवों के लोगों का रोजाना किसी न किसी कार्य के चलते अमरिया जाना लगा रहता है।

हर साल धंस जाता है पुल का संपर्क मार्ग
ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से नौ साल पूर्व भगा मोहम्मदगंज पुल का निर्माण कराया गया था। तीन साल पूर्व से हर साल बरसात के दौरान पुल का संपर्क मार्ग धंस जाता है। पिछले साल भी यह धंस गया था। डेढ़ माह बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इससे पहले भी पुल का संपर्क मार्ग धंसता रहा है।

लोगों ने कहा- हो रही दिक्कत
ग्राम हिमकनपुर के मस्सा सिंह ने कहा कि भंगा मोहम्मदगंज पुल से रोजाना सैकड़ों लोगों का तहसील मुख्यालय आना-जाना रहता है। डेढ़ माह से संपर्क कटा हुआ है। मजबूर होकर 15 की जगह 35 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।

ग्राम पिंजरा वमनपुरी के नई अंसारी ने कहा कि डेढ़ माह से पुल का संपर्क मार्ग और सड़क कटी हुई है। अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। मुश्किलों के बीच लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

क्षतिग्रस्त सड़क और संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से बजट आते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed