फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1445 students of class 10th and 12th left the exam.

Pilibhit News: 10वीं और 12वीं के 1445 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 28 Feb 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
1445 students of class 10th and 12th left the exam.
दोनों पालियों में गणित, भौतिक विज्ञान समेत कई विषयों की परीक्षा कराई गई
विज्ञापन

पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को जिले में पहली और दूसरी पाली में परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गईं। पहली पाली में हाईस्कूल की गणित विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। इसमें 1,060 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर में भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में 385 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिले में 69 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली में हाईस्कूल में गणित का प्रश्नपत्र कराया गया। इसमें कुल 15299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14139 ने परीक्षा दी और 1060 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 998 छात्र और 62 छात्राएं शामिल हैं। इसी पाली में इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं फोटोग्राफी विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। इसमें कुल 91 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 86 ने परीक्षा दी और पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 9,512 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9,127 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 385 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 319 छात्र और 66 छात्राएं शामिल थीं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी तरह सक्रिय रहे। कहीं से भी नकल या किसी अन्य अनियमितता की सूचना नहीं मिली और सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed