फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसानों की समस्याओं को नजरदांज करने वालों का सिखाया जाएगा सबक

किसानों की समस्याओं को नजरदांज करने वालों का सिखाया जाएगा सबक

Fri, 15 Feb 2019 05:58 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को नजरदांज करने वालों का सिखाया जाएगा सबक
पीलीभीत। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को अब सबक सिखाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को भाकियू की सदर तहसील इकाई की मासिक पंचायत में लिया गया। शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में हुई पंचायत में तहसील अध्यक्ष मुरलीधर कश्यप ने कहा कि जिले के कई विभागों के अफसरों और कर्मचारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद कार्यशैली में सुधार नहीं किया है। कहा कि अब किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने वालों और रिश्वतखोरी करने वालों की खैर नहीं। उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि गन्ना विभाग में गन्ना किसानों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। समस्याओं के निस्तारण के नाम पर लूटखसोट जारी है। बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी रणनीति 21 फरवरी को होने वाली पंचायत में तय की जाएगी। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में बजाज चीनी मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान कराने, सदर तहसील की सभी ग्राम पंचायतों में वंचितों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराने, गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा पर्ची वितरण में बरती जा रही अनियमितता और रिश्वतखोरी की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील महामंत्री प्रेमनारायण शर्मा, नंदकिशोर, वीरेंद्र पाल, रामबहादुर गंगवार, सुरेश चंद्र समेत कई कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed