फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सर्वे रिपोर्टिंग में पीलीभीत का प्रदेश में दूसरा स्थान

सर्वे रिपोर्टिंग में पीलीभीत का प्रदेश में दूसरा स्थान

Mon, 04 Feb 2019 11:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सर्वे रिपोर्टिंग में पीलीभीत का प्रदेश में दूसरा स्थान
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग किए जाने को लेकर बीते दिनों सुपरवाइजरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण किए गए थे। इनके जरिये पंजीकृत बच्चों के परिवारों का सर्वेे कर उनकी रिपोर्ट ऑनलाइन फीड की जानी थी। जिसमें पीलीभीत ने रुहेलखंड मंडल के सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश की टॉप फाइव सूची में जगह बना ली है। लखनऊ में सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के दौरान जारी हुई रैंकिंग में पीलीभीत जिला दूसरे स्थान स्थान पर रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीते दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में सरकार की 2017-18 की प्रमुख योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान बाल विकास विभाग का नंबर तो आया आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की ऑनलाइल फीड की गई सर्वे रिपोर्ट को लेकर जारी रैकिंग में में पीलीभीत दूसरे नंबर पर रहा। उन्होंने बताया कि 2.25 लाख के सापेक्ष 1.75 की सर्वे रिपोर्ट विभागीय बेवसाइट पर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मियों के सामूहिक प्रयास से यह बड़ी सफलता मिली है, इसी तरह दूसरे कार्यों में भी प्रगति बढ़ाकर टॉप टेन में शामिल कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed