फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ हमले के घायलों को मिली सहायता राशि

बाघ हमले के घायलों को मिली सहायता राशि

Wed, 02 Jan 2019 07:38 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 02 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
बाघ हमले के घायलों को मिली सहायता राशि
बाघ हमले में घायल - फोटो : अमर उजाला
एक माह पूर्व गजरौला क्षेत्र के महुआ गांव की सीमा में हुआ था हमला
विज्ञापन

गजरौला/पीलीभीत। माला रेंज के बाहर निकलकर गजरौला क्षेत्र के महुआ गांव की सीमा में पहुंचे बाघ ने एक माह पूर्व खेत पर कार्य कर रहे दो मजदूरों को हमलाकर घायल कर दिया था। बुधवार को वन विभाग की ओर से दोनों घायलों को पांच-पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने माला रेंजर के साथ गांव पहुंचकर घायलों को चेक सौंपे।

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर निकलकर गजरौला क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे बाघ की दहशत लगातार कायम है। एक माह पूर्व जंगल से बाहर निकला बाघ महुआ गांव की सीमा में पहुंच गया था। लगातार मौजूदगी के चलते बाघ ने एक सप्ताह के अंदर खेतों में कार्य कर रहे महुआ गांव निवासी हरिओम और खेमकरन को हमले के चलते घायल कर दिया था। हालांकि मौके पर अन्य मजदूरों के मौजूद होने के चलते शोर शराबा करने पर बाघ चला गया था। इधर, कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बुधवार को बाघ हमले में घायल हुए दोनों ग्रामीणों को सहायता राशि दी गई। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने महुआ गांव पहुंचकर हरिओम और खेमकरन को सहायता राशि के रूप में पांच-पांच हजार का चेक सौंपा। इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के नरेश कुमार व माला रेंजर दिलीप श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed