{"_id":"5c1d17c1bdec2256dd105a29","slug":"141545410497-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बाघ देख मचान पर बैठे मजदूर के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बाघ देख मचान पर बैठे मजदूर के उड़े होश
Fri, 21 Dec 2018 10:11 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला (पीलीभीत)।
Published by: zaidi saba
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला क्षेत्र के विनौर फार्म की सीमा क्षेत्र का मामला
माला रेंज के जंगल से दूर गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बाघ की चहलकदमी किसानों के लिए दहशत का पर्याय बनी हुई है। गुरुवार रात जंगल से बाहर घूम रहा बाघ क्षेत्र के विनौर फार्म की सीमा में पहुंच गया। यहां वन्यजीवों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत में मचान बना ऊपर बैठे मजदूर के उस समय होश उड़ गए जब उसकी नजर खेत में चहलकदमी कर रहे बाघ पर पड़ी। डर से सहमे किसान ने शोर शराबा करना शुरू किया, तो आसपास के मजदूरों ने भी चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसपर बाघ आगे की ओर निकल गया था। टाइगर रिजर्व से दूर आबादी क्षेत्र के निकट बाघ लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। यहां कहीं खेती में तो कहीं मार्ग के निकट बाघ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। वहीं गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत एक माह पूर्व से बाघ के अलावा शावकों संग घूम रही बाघिन की भी लगातार मौजूद की बनी हुई है।
यहां मजदूर मंगल सिंह फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने मचान पर बैठा था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में चहलकदमी कर रहे बाघ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। डर से सहमे किसान ने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुन आसपास खेत में मौजूद मजदूर ने भी चिल्लाना व आग जलाना शुरू कर दिया। जिसपर बाघ यहां से आगे की ओर निकल गया। जंगल से बाहर खेतों की ओर बाघ की चहलकदमी से किसानों में दहशत का माहौल है। हालांकि इस क्षेत्र में अकसर बाघ की चहलकदमी होने के चलते किसानों ने इसकी सूचना वन महकमे को नहीं दी गई।