{"_id":"5c1bc65abdec2257267112b9","slug":"141545324122-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने निरस्त की नीलामी, अब शनिवार को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने निरस्त की नीलामी, अब शनिवार को होगी
Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल उजागर होने पर जेई की लगाई फटकार
महज 53 हजार में कर दी गई थी जर्जर भवन की नीलामी
मदर चाइल्ड विंग बनाने के लिए बुधवार को पूरनपुर महिला अस्पताल के जर्जर भवन की हुई नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगने पर सीएमओ ने संज्ञान लिया है। एक दिन पूर्व हुई प्रक्रिया को निरस्त करते हुए शनिवार को दुबारा नीलामी के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में खेल करने में उजागर हो रहे जेई की भी जमकर फटकार लगाई। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि गहनता से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
पूरनपुर के राजकीय महिला अस्पताल के स्थान पर 50 बेड वाले मदर चाइल्ड विंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए महिला अस्पताल के जर्जर भवन को बुधवार को नीलाम कर दिया गया था। इसकी नीलामी 53 हजार रुपये में की गई थी। खास बात रही कि नीलामी प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक न करते हुए गुपचुप तरीके से पूरी की गई थी। जिसके चलते इसमें गड़बड़ी के आरोप लग गए। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ डॉ.सीमा अग्रवाल ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया कराने में शामिल जेई की कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई और नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि महज 53 हजार में नीलामी किए जाने से ही सवाल उठ गए हैं। यह एक गंभीर मामला है, शनिवार को दोबारा नीलामी प्रक्रिया पूरी कराए जाने के बाद इस मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।