फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब विवादित जमीन पर बल्ली लगाने से देशनगर में तनाव

अब विवादित जमीन पर बल्ली लगाने से देशनगर में तनाव

Fri, 14 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अब विवादित जमीन पर बल्ली लगाने से देशनगर में तनाव
14 पीबीटीपी 8
विज्ञापन


विवादित जमीन पर बल्ली लगाने से देशनगर में तनाव
पुलिस ने हटवाकर दूसरी जगह लगवाईं बल्ली
ताजिया निकालने की बात पर एक दिन पहले ही हुई थी एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मोहर्रम को लेकर सजावट के लिए विवादित जमीन पर बल्ली लगाने के बाद मोहल्ला देशनगर में दो पक्षों के बीच तनाव के हालात बन गए। दोनों ओर से भीड़ जमा होने के बाद कुछ ही देर में तनातनी बढ़ गई। सूचना पर सीओ सिटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती करके बल्ली हटवा दीं। कहा कि विवादित जमीन पर किसी तरह का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। दोनों पक्ष जमीन के कागजात लेकर आएं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर में ताजिया निकालने को लेकर पहले ही विवाद की स्थिति बनी हुई है। एसपी से इसकी शिकायत होने पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले की गहनता से जांच की थी। इसमें पुलिस रिकार्ड में ताजिया निकालने की बात दर्ज न होने पर साफ इनकार कर दिया गया था। सिर्फ ढाई फुट का मन्नत का ताजिया निकालने की बात कहते हुए नोटिस दे दिए गए थे। इसको लेकर पुलिस राहत महसूस कर रही थी, शुक्रवार को एक बार फिर तनाव के हालात बन गए। ताजिये को लेकर कराई जाने वाली सजावट के लिए विवादित जमीन पर बल्ली लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होने पर दोनों ओर से काफी लोग जमा हो गए। एक दूसरे को गलत ठहराने लगे। सूचना सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह, ठेका चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी कर सख्ती से शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

-------
यहां से पूर्व में ताजिया निकलने की बात रिकार्ड में नहीं है। इस पर ताजिया निकालने की बात कह रहे लोगों को बुलाकर समझा दिया गया है। इसको लेकर उनको नोटिस भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, कोतवाल
--------
एक जगह को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। मौके पर पहुंचकर लगाई गई बल्ली हटवाकर दूसरी जगह लगवा दी गई है। दोनों ओर से कोई भी किसी तरह का कागजात नहीं दिखा सका है। फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed