{"_id":"5b2961494f1c1b694d8b75f7","slug":"141529438537-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई के तत्वावधान में खेकड़ा तहसील के लेखपालों ने वेतन, पेंशन, भत्ता, लैपटॉप एवं मोबाइल समेत आठ मांगों को लेकर काली पट्टी बांध हंगामा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार को सौंपा। संघ के खेकड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में खेकड़ा तहसील के लेखपालों ने तहसील परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सचिव अखिलेश गुप्ता ने कहा कि वादा खिलाफी को लेकर 19 से 25 जून तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। 26 जून से 2 जुलाई तक ई डिस्ट्रिक्ट के कार्यों का बहिष्कार होगा। तीन जुलाई से 7 जुलाई तक तक सभी कार्य बहिष्कार तथा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार होगा। इस दौरान मांगेराम, संजय जिंदल, सुंदर लाल, सूरजभान, राकेश शर्मा आदि रहे। ब्यूरो