फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अमरिया में गेहूं काट रही कंबाइन के सामने आया बाघ

अमरिया में गेहूं काट रही कंबाइन के सामने आया बाघ

Fri, 06 Apr 2018 07:43 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
अमरिया में गेहूं काट रही कंबाइन के सामने आया बाघ
अमरिया में गेहूं काट रही कंबाइन के सामने आया बाघ
विज्ञापन

वनकटी के निकट टाह के खेतों में भी दिखा
06 पीबीटीपी 23
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया नसीर में बृहस्पतिवार शाम एक खेत में गेेहूं की कटाई चल रही थी। इस दौरान एक बाघ का जोड़ा दो बच्चों के साथ खेत में पहुंच गया। बाघ के परिवार को देख कर ग्रामीण भाग खड़े हुए साथ ही कंबाइन चालक ने काम बंद कर दिया। बाघों के दिखने से गांव में दहशत है। वनविभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए। वहीं दूसरी ओर मरौरी ब्लॉक में वनकटी मार्ग पर स्थित टाह गांव में शुक्रवार दोपहर सिंचाई कर रहे रोहिताश के खेत में बाघ को देखा।
टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों के अलावा अमरिया क्षेत्र में भी आए दिन बाघ दिख रहे हैं। वनविभाग की निगरानी टीम ने शुक्रवार को सुबह अलग अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अमरिया क्षेत्र में कहीं भी बाघ की लोकेशन नहीं मिली इसके अलावा बीसलपुर व पूरनपुर रेंज में भी बाघ निगरानी टीमों ने क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

अमरिया। क्षेत्र में घूम रहे बाघ अब परिवार के साथ भी नजर आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को त्रिकुनियां नसीर गांव निवासी मोहम्मद हनीफ के खेत में शाम करीब 7.30 बजे गेहूं की कटाने को कंबाइन पहुंची। एक चक्कर काटने के बाद कंबाइन ने जैसे ही दूसरा चक्कर लगाना शुरू किया अचानक कुछ दूरी पर बाघ का जोड़ा दो शावकों के साथ सामने आ गया। बाघ के परिवार को देख चालक कबीर अहमद ने कटाई बंद कर कंबाइन को वापस कर लिया। इस दौरान वहां मौजूद खेत स्वामी मो.हनीफ मजदूरों को ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गांव लौट गए। बाघों के आने की जानकारी से गांव में दहशत रही और पूरी रात लोग घरों में ही कैद रहे। जानकारी मिलने पर सुबह वन दरोगा देवेंद्र कुमार, महेंद्रपाल, चेतन कुमार आदि खेत पर पहुंचे। लेकिन खेत की मिट्टी सूखी और सख्त होने के चलते कहीं भी पगचिह्न नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया। मरौरी ब्लॉक के गांव में टाह निवासी रोहिताश कुमार शुक्रवार को दोपहर अपने गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान खेत के दूसरे कोने पर उसे बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर रोहिताश सिंचाई छोड़कर गांव की ओर भाग गया और ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वनदरोगा नवनीत यादव टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्हें खेत में बाघ का पगचिह्न मिला। उन्होंने बताया पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

000
अमरिया क्षेत्र में बाघ की लोकेशन नहीं मिली है। जिस स्थान पर चार टाइगर बताए जा रहे थे वहां जंगली सुअर के पगचिह्न मिले हैं। टाह मेें भी टीम भेजी गई है।
सतेेंद्र चौधरी, वनक्षेत्राधिकारी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed