{"_id":"5a6f70ed4f1c1b76268b701a","slug":"141517252845-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले मे रखे ट्रांसफार्मर मे आ रहे करंट को लेकर महिलाओ ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले मे रखे ट्रांसफार्मर मे आ रहे करंट को लेकर महिलाओ ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला अहिरान में बसी मार्ग पर जमीन पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर में आए दिन करंट रहता है। परेशान महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अविलम्ब समस्या का निदान न कराने पर धरना देने की चेतावनी भी दी।
नगर के मोहल्ला अहिरान में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते जमीन पर खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में करंट रहता है। करंट की चपेट में आकर विगत दिनों एक पशु की मौत हो गई थी। आसपास के निवासियों और वहां से गुजरने वाले लोगों को दहशत के साये में आना-जाना पड़ रहा है। सोमवार को अनेक महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सभी को खुले में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में करंट से दहशत के साये में रहना पड़ रहा है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से चबूतरा बनवाकर ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। महिलाओं ने कहा कि अगर अविलम्ब विद्युत निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया तो वह धरना-प्रदर्शन भी करेंगी। इस दौरान पिंकी, बबीता, रेखा, पूनम, सविता, प्रेमवती, सरोज, सुनीता, संतोष आदि मौजूद रहीं।